कैराना

घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला

छह के खिलाफ मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मोहल्ला छड़ियान खारी कुई में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला छड़ियान खारी कुई निवासी नसीम अहमद पुत्र असगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च की रात करीब दस बजे मोहल्ले के ही दिलशाद पुत्र हाफिज अय्याज, फारुक पुत्र इनाम, फरदीन पुत्र फारुक, शादान पुत्र फारुक, हमजा पुत्र फारुक और फैज पुत्र फारुक एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में नसीम अहमद और उनका भतीजा शहजाद पुत्र रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कैराना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में नामजद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button