हजारीबाग

रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख स्थल झंडा चौक पहुंचकर रामनवमी पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आमजनों की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने जुलूस मार्गों पर सुदृढ़ बैरिकेटिंग, वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था, सड़कों के ऊपर झूल रहे बिजली एवं केबल के तारों को व्यवस्थित करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा विधि-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रामनवमी का पर्व जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button