शामली

33/11 लाइन फॉल्ट से 20 गांवों की डेढ़ लाख आबादी बेहाल

घंटों बिजली गुल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

चौसाना। क्षेत्र के चौसाना और खोडसमा बिजलीघर से जुड़े लगभग बीस गांवों की करीब डेढ़ लाख की आबादी गुरुवार दोपहर से भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझती रही। 33/11 केवी लाइन में आई खराबी के चलते दोनों बिजलीघरों की सप्लाई अचानक ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दोपहर करीब दो बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। गर्मी के चलते घरों में लोग बिलबिलाते नजर आए, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली के न तो पंखे चल पाए और न ही पानी की मोटरें, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा। चौसाना और खोडसमा दोनों बिजलीघर श्यामली श्यामला 132 केवी बिजलीघर से जुड़े हुए हैं। 33/11 लाइन में कहीं फाल्ट आने के कारण दोनों बिजलीघरों की सप्लाई ब्रेकडाउन में चली गई। सूचना मिलते ही विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और देर शाम तक लाइन की जांच में जुटे रहे, लेकिन रात आठ बजे तक भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।बिजली संकट के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा और छोटे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ।
जई आज़म अकबर ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली ब्रेकडाउन में चली गई है। लाइनमैन लगातार जांच कर रहे हैं और प्रयास है कि जल्द ही सप्लाई को सुचारू कर दिया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button