उत्तरकाशी

कीर्तिनिधि सजवान बने वीरपुर वन पंचायत के निविरोध सरपंच।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : ग्राम वीरपुर में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) परमिंदर सिंह परमार की देखरेख में वन सरपंच पद का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में कीर्ति निधि सजवान को निर्विरोध वन सरपंच चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्राम प्रधान जमुना देवी और उप प्रधान कमलेश मेहता सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद कीर्ति निधि सजवान के नाम पर मुहर लगाई गई। नवनिर्वाचित वन सरपंच को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे गांव के वनों के संरक्षण और विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
इस दौरान वन पंचायत सदस्य दीपक, राजेश, प्रेम प्रकाश, सुरेश, प्रियंका, प्रेम देई, चन्नी देवी और चेतन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button