झांसी

राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना ने तेजाजी बोर्ड शुरू करवाने के लिए किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सिंघाना। कस्बे के निकटवर्ती गांव ढ़ाढ़ोत में राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्रदर्शन किया गया। युवा तेजा सेना के राहुल महला, पुनित ओला एवं अखिल कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था लेकिन तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरु नहीं किया गया है जिससे जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने बताया कि राजस्थान में जाट समाज के उत्थान के लिए सरकार से युवा तेजा सेना की मांग है कि सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देकर विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित करें  जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें। इस अवसर पर तेजाजी बोर्ड शुरू करने के लिए नितेश कुमार, संदीप, यश कुमार, हितेंद्र , निशांत, अनिल, सोनू कुमार सहित अनेक लोगों ने प्रदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button