झांसी

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 20 एकड़ में हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान को तेज करते हुए बुधवार को पुनावली रोड, रक्सा क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की।
प्राधिकरण के अनुसार श्रीमती प्रेमलता पत्नी मदन मोहन मिश्रा, श्री नीतू महाराज, श्रीमती छाया कुशवाहा पत्नी कालीचरण कुशवाहा तथा श्री मिंटू पंडित सहित अन्य लोगों द्वारा बिना लेआउट एवं मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामले में नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पूर्व में पारित किए गए थे। आदेशों के अनुपालन में प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी (सदर), झांसी, झांसी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित थाना रक्सा का पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकी।
झांसी विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा वैध अनुमति के किए जाने वाले किसी भी विकास एवं निर्माण कार्य के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से केवल प्राधिकरण से अनुमोदित योजनाओं एवं भूखंडों में ही निवेश करने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button