ललितपुर

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, ढाई लाख का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के मोहल्ला जुगपुरा स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी रहमान ने देवगढ़ मार्ग स्थित जुगपुरा मोहल्ले में किराए पर गोदाम ले रखा है, जहां वह कबाड़ का सामान एकत्र करता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम में रखी किताबों की रद्दी और प्लास्टिक की बोतलों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और बड़े हादसे को टाल दिया। पीडि़त रहमान के अनुसार, इस आगजनी में लगभग ढाई लाख रुपये की रद्दी जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button