बेतुल

बैतूल विविधता में समानता थीम पर मनाई ज्योतिबा फुले जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शहर में मूवमेंट21 द्वारा ‘विविधता में समानता’ थीम पर महात्मा की जयंती मनाई गई। संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समानता और एकता का संदेश दिया गया।मूवमेंट21 के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन मानव जीवन के सभी पहलुओं संस्कृति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और जीवन शैली में समानता स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा है। उनका मानना है कि विविध जीवन शैलियों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसमें किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत में समानता के दो प्रमुख पैरोकार महात्मा ज्योतिबा फुले और ने अपना जीवन सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक स्तर पर समानता लाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार ‘विविधता में समानता’ के सिद्धांत को मजबूती देते हैं।
मूवमेंट21 द्वारा 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विविधता में समानता उत्सव मनाया जा रहा है, जो फुले जयंती से शुरू होकर अंबेडकर जयंती तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सोच और व्यवहार विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने समानता और एकता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button