खैरथल
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रत्याशी ने भारी लवाजमे के साथ किया जनसम्पर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए आज मंगलवार से ऑनलाइन हो रही वोटिंग में समर्थन मांगने आये प्रत्याशी अजय पटेल उर्फ़ सोनू गुर्जर ने सैकड़ो युवा कार्यकर्त्ताओ के साथ खैरथल में रैली निकाली और युवाओं से वोट देने की अपील की।
शहर के अम्बेडकर चौराहे से आरम्भ हुई रैली में सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किशनगढ़ रोड स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर फुल माला पहनाई!युवाओं ने सोनू गुर्जर व जिला महासचिव गुलशन कुमार शर्मा के पक्ष में जोरदार नारे लगाए
इस दौरान रैली का प्रस्तावित दौरा खोली वाले बाबा मोहन राम के दर्शन व आम भंडारे की व्यवस्था पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द कर दी गई। रैली में नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी उर्फ़ विक्की, खैरथल अनाज मंडी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, अशोक पटेल, मिट्ठू कसाना, हितेश यादव, हिमांशु, प्रथम डाटा समेत सैकड़ो युवा मौजूद रहे।


