बरेली
प्रसार भारती दिल्ली के अपर महानिदेशक ने किया आकाशवाणी बरेली का वार्षिक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : प्रसार भारती दिल्ली के अपर महानिदेशक (अभियांत्रिकी) (उत्तरी क्षेत्र) कार्यालय से उप महानिदेशक अभियांत्रिकी आगरा आर. बी.राम आकाशवाणी बरेली के क्लस्टर प्रमुख एवं केंद्राध्यक्ष उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) मयंक कुमार के साथ आकाशवाणी बरेली वार्षिक निरीक्षण हेतु पधारे। कार्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत उप महानिदेशक ने केंद्र को कई सारी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है ।जिससे प्रसारण की गुणवत्ता बेहतर हो सके तकनीकी रूप से आधुनिक हो सके और प्रसारण की गुणवत्ता में आधुनिकता आए। इस अवसर पर अभियांत्रिकी एवं स्थानीय प्रशासनिक प्रमुख अजय कुमार अवस्थी, कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।



