बरेली
श्री हरि मंदिर मुख्य द्वार पर मीठे शरबत की सेवा का तृतीय दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति बरेली द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर के मुख्य द्वार पर भीषण गर्मी में छबील सेवा की गई। आज तृतीय दिवस मीठे शरबत का छबील में समस्त राहगीरों ने ,स्कूल के बच्चों ने लाभ लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति सचिव रवि छाबड़ा एवं समीर हरमिलापी,दीपक साहनी,राकेश कुमार आदि सेवा में उपस्थित रहे !



