बाराबंकी

दहेज लोभियों ने मारपीट कर बहूं को घर से भगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। डेढ़ माह पूर्व सपनो को संजोकर जो नवविवाहिता लाल जोड़ा पहनकर ससुराल पहुंची वही दहेज लोभियों ने बीती रात्रि मारपीट कर से निकाल दिया पीड़िता की तहरीर पर मसौली पुलिस ने पति सहित 5 लोगो के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रोशन चक निवासी राजेन्द्र पुत्र बदलू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी राखी की शादी 8 मार्च 2026 को थाना सतरिख क्षेत्र के मुन्नकीपुरवा निवासी  सूरज पुत्र रामकिशोर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद  सूरज द्वारा सोने की चैन और एक लाख रुपये की लगातार मांग की जा रही थी। पीड़िता के पिता का कहना है कि 6 अप्रैल 2026 को दहेज की मांग को लेकर पति सुरज  सास, ननद, ससुर रामकिशोर और बहनोई ने मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। मसौली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर  मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button