जालौन

किसानों के हक की हुंकार भाकियू ने तहसील में गरजकर सौंपा ज्ञापन

फसल नुकसान से बिजली आपूर्ति तक उठीं बड़ी मांगें

अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, जलभराव, बिजली संकट भाकियू ने दिखाए तेवर
प्रशासन का किया घेराव मांगा मुआवजा व खरीद केंद्र खोलने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। तहसील क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गल्ला मंडी सभागार में हरीराम गायर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के उपरांत भाकियू पदाधिकारियों एवं किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में किसानों ने रबी की फसल में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियों से कराए जाने की मांग की। साथ ही जलभराव से प्रभावित खेतों में निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग रखी गई। किसानों ने निजी नलकूपों के लिए प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, ओलावृष्टि से मूंग की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने तथा दलहन फसलों की खरीद हेतु सरकारी खरीद केंद्र शीघ्र खोलने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। बैठक में रामपाल सिंह सेंगर, देवसिंह पटेल, चेतन कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, विवेक पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button