
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मीरगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में तालाब में डूबकर मासूम बच्चों की हुई दुखद मृत्यु पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यह दर्दनाक घटना दिनांक 03/05/2026 को दोपहर के समय हुई थी इस हादसे में आयुष कश्यप पुत्र जिया लाल कश्यप,अंश गंगवार पुत्र श्री सुरेंद्र गंगवार,त्रिवेंद्र यादव पुत्र श्री चरन सिंह यादव की दुखद मृत्यु हो गई। सभी मृतक ग्राम तिलमास, तहसील मीरगंज,बरेली के निवासी थे।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और शोक व्यक्त कर उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए, ताकि इस दुःख की घड़ी में परिवारों को कुछ सहारा मिल सके। साथ ही क्षेत्र में तालाबों व जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, मनोहर पटेल, भद्रसेन गंगवार, राजेश मौर्य, जोगेंद्र पटेल, नाजिम कुरेशी, नरेंद्र यादव,शाहबूद्दीन, भानु प्रताप सिंह सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



