बरेली
जिलाधिकारी ने नहरों/रजवाहों/ड्रेनों की सिल्ट सफाई एवं कार्य योजना के संबंध में गठित समिति की करी बैठक
वर्षा से पूर्व जो भी ड्रेनों की सिल्ट सफाई हेतु कार्य अधूरा है उसे समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज नहरों/रजवाहों /ड्रेनों की सिल्ट सफाई एवं कार्य योजना के अनुमोदन के संबंध में गठित समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता रोहिलखंड नहर को निर्देश दिए कि वर्षा से पूर्व जो भी ड्रेनों की सिल्ट सफाई हेतु कार्य अधूरा रह गया है उसे समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि बरेली जनपद में जो भी नदियां हैं उनके जलस्तर का भी लगातार निरीक्षण करते रहे। बैठक में अधिशासी अभियंता रोहिलखंड नहर को निर्देश दिए कि जो भी तालाब खुदवाए जाए वह मनरेगा के अंतर्गत ही खुदवाए जाएं। उन्होंने कहा कि बरेली में जो भी अमृत सरोवर बने हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरवाए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अधिशासी अभियंता रोहिलखंड नहर सर्वेश चंद्र सिन्हा सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



