जालौन

भाजपा की प्रचंड जीत पर जगम्मनपुर में मना विजय उत्सव

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के अवसर पर ग्राम जगम्मनपुर के पंचायत भवन में उत्साह और उल्लास के बीच विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा जीत को संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रति विश्वास की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटे रहें। कार्यक्रम में सुनील शर्मा (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), राम लखन औदीच्य (वरिष्ठ भाजपा नेता), प्रज्ञादीप गौतम (ग्राम प्रधान जगम्मनपुर) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं ने जनता का भरोसा जीता है। मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापत, हरेन्द्र सिंह चंदेल, अमर सिंह पाल, रज्जन पाल (ग्राम प्रधान मई), कन्हैया महाराज, भरत भदौरिया (मंडल अध्यक्ष) तथा रामू मिझौना सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया और भविष्य में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button