ललितपुर

माँ के त्याग और तपस्या से ही व्यक्ति के जीवन का निर्माण होता है : कंचन चंदा

माँ जैसा ममत्व त्याग स्नेह कोई और नहीं दे सकता : दीपिका सिंह

माँ जैसा दुनिया में कोई और हो भी नहीं सकता है : गुलाबबाई सेन
21 महिलाओं का मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित हुयीं
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति द्वारा 10 मई दिन रविवार को स्थान होटल द ग्रांड सिद्धि (ललित पैलेस) में मातृत्व दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की समाजसेविका कंचन चंदा रहीं, जबकि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गुलाब बाई सेन ने की। विशिष्ट अतिथि इटावा से निशा वर्मा, सुल्तानपुर से रंजना गुप्ता, जीजीआईसी तालबेहट की पूर्व प्रधानाचार्या मधुलता राही, ललितपुर से सुनन्दा वर्मा, कन्नौज से अतुली शुक्ला, झांसी से संगीता वर्मा, झांसी से जयामित्रा राही, झांसी से शकुन भारती रहीं। सर्वप्रथम समिति सचिव गीता सेन एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पगड़ी, शॉल, बैच अलंकरण एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि लखनऊ की समाजसेविका कंचन चंदा ने कहा कि मां के त्याग और तपस्या से ही व्यक्ति के जीवन का निर्माण होता है। माँ के द्वारा दिये गये संस्कार प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मां के आशीर्वाद से ही व्यक्ति हर मुकाम पा सकता है। विशिष्ट अतिथि कानपुर की समाजसेविका दीपिका सिंह ने कहा कि माँ जैसा ममत्व त्याग स्नेह कोई और नहीं दे सकता। माँ के आशीर्वाद एवं उनके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन से जीवन की धारा को प्रवाहित करके अपने लक्ष्य पर खड़े हो जाते हैं। विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर से आयीं रंजना गुप्ता ने कहा कि माँ हमेशा बिना किसी भेदभाव के हमारे जीवन को उज्जवल भविष्य (मानव जीवन में) की राह दिखाती है। हमें माँ का सम्मान करना चाहिए एवं उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। अध्यक्षता कर रही बुन्देलखण्ड महिला विकास सेवा समिति की अध्यक्ष गुलाबबाई सेन ने कहा कि मां जैसा दुनिया में कोई और नहीं हो सकता मां हमेशा हमें जीवन जीने एवं जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है जिससे एक अच्छे विकासशील मार्ग की ओर प्रशस्त हो सके। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया है। समारोह में महिलाओं का मातृशक्ति सम्मान से सम्मान हुआ, जिनमें रामसखी शुक्ला, शशि जैन, सुजाता जैन, नन्हींबाई कुशवाहा, वन्दना कुशवाहा, प्रेमबाई पाल, क्रान्ति पाटकार, मीरा कुशवाहा, शकुन्तला सविता, सुनीतादेवी कुशवाहा, रतिबाई यादव, फूलवती कुशवाहा, श्रीबाई तिवारी, पुष्पा साहू, तुलसादेवी साहू, गुडडी सेन, मोनिका गोस्वामी, पुष्पा नामदेव, शारदा प्रजापति, श्रीबाई पाल, कामिनी सविता आदि का सम्मान किया गया है। समिति सचिव ने कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं है। माँ जीवन को अनमोल बना देती है। माँ हमारी पहली गुरु मेरी प्रेरणा मेरी शक्ति है। आपके द्वारा दिये गये संस्कार हमारे जीवन को सुखमय एवं प्रकाशवान बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि इटावा से आयीं समाजसेविका निशा वर्मा ने कहा कि माँ सिर्फ एक शब्द नहीं पूरी दुनिया होती है। उनके प्यार और त्याग एवं आशीर्वाद से ही हमारी दुनिया खूबसूरत बनती है। हर मुश्किल में साथ देने वाली बिना कहे समझने वाली मेरी माँ ही होती है। विशिष्ट अतिथि कन्नौज से आयीं समाजसेविका अंजुली शुक्ला ने कहा कि भगवान हर माँ को हमेशा खुश और स्वस्थ रखे क्योंकि माँ की बदौलत ही हम क्षेत्र विजयश्री के मुकाम को हासिल कर परिवार देश, समाज का नाम गौरवान्वित करते हैं। इस दौरान अध्यक्ष गुलाबबाई सेन, उपाध्यक्ष रामदेव सेन, सचिव गीता सेन, कोषाध्यक्ष सुमन सेन, ऑडीटर डोली सेन, सदस्य प्रियंका सेन, सदस्य प्राची सेन, सुशीला राजपूत, सोमवती याज्ञिक, वर्षा कुशवाहा, रामदेवी निरंजन, रानी पंथ, नीलम जैन, सुमन जैन, सुमन प्रजापति, ममता पाल, पिस्ता वर्मा, रचना राजपूत, कमला साहू, राजकुमारी सिंह, सरोज, कमला झा, रानी श्रीवास्तव, किरण, उर्मिला, सूरज, पूनम कोरी, रामसखी, कौशल्या, मोहिनी,जमना देवी, पूजा, राधा, तारादेवी, ममता, पूनम, मनीषा, उमा सेन, ललिता शर्मा, रजनी, वर्षा, प्रीति, पूनम, नेहा, संगीता, शारदा, अर्चना के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button