पाकुड़

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Tribute meeting held on 17th death anniversary of late Durga Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत नेता, झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रुडगू स्थित आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू तथा झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनकी नेतृत्व क्षमता अद्भुत थी और वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनके कार्य और विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अम्लान कुसुम सिन्हा (बुल्टी), प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, मतीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button