अमरोहा

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के ​सैद नगली थाना क्षेत्र के मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , जिसमें आरोपी चोरी के सामान के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है।​नगर पंचायत के मोहल्ला मनिहारान निवासी सरफुद्दीन बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ साले के बेटे की बारात में शामिल होने जनपद संभल के बहजोई परिवार सहित गया था । गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जब परिवार वापिस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक, चोर अलमारी से सोने के कुंडल, झुमकी, अंगूठी, चांदी की पाजेब, कीमती कपड़े और सात हजार रुपये की नगदी समेट ले गए।​सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। थाना अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button