उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के तहत काउंसलिंग शिविर आयोजित

जापान-जर्मनी में रोजगार के मिलेंगे अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में सोमवार को जिला प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत एक दिवसीय काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्वयं शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और विदेश में करियर बनाने को लेकर उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जाना।

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि ईमानदारी से कही गई बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। इसलिए युवाओं को असमंजस और दुविधा में अपना बहुमूल्य समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देने के बजाय,पूरी ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। जो युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वे कड़ी मेहनत को अपना हथियार बनाएं। दृढ़ अनुशासन,सटीक ज्ञान और एक बेहतर कार्ययोजना के बल पर दुनिया की किसी भी परीक्षा में निश्चित ही सफलता हासिल की जा सकती है। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, रमेश पेटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button