भीषण गर्मी में हुई एसडीओ सीएम परियोजना में पानी की किल्लत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एस डीओसीएम पनियोजना में हजारों संगठित व असंगठित कोयला मजदूर कार्यरत है।
मजदूरो के पेयजल की व्यवस्था कैंटीन , हाजिरी घर , बिजली घर तथा ब्लास्टिंग ऑफिस में आरओ मशीन लगाया गया था । जिसमे से एक भी मशीन सुचारू ढंग से कार्य नहीं कर रही है । सभी मशीनों के रखरखाव के लिए वार्षिक मरम्मत अनुबंध किया गया है इसके बावजूद मशीनो का सही रूप से काम नहीं करना भ्रष्टाचार को दर्शाता है । बीते कुछ वर्ष पूर्व इस परियोजना में लू लगने से एक ट्रीपर ड्राइवर की मौत हो गयी थी । प्रबंधन द्वारा जार में पानी उपलब्ध किया जाता है जो सप्ताह में एक दो बार ही मजदूर इसका लाभ ले पाता है । बाकी समय में खाली डब्बा शोभा की वस्तु बन की रह जाती है। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक ) के केन्द्रीय सचिव नरेश प्रसाद महतो ने कहा कि प्रबंधन अगर एक सप्ताह के अंदर सुचारू रूप से पेयजल की व्यवस्था तथा आरओ मशीन को ठीक नहीं किया गया तो मजदूरों के साथ परियोजना कार्यालय के गेट में आंदोलन करेगी ।



