कैराना

खेत पर काम के दौरान चोरी हुई बाइक, 16 दिन बाद दर्ज कराया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। खेत पर निर्माण कार्य के दौरान खड़ी की गई बाइक चोरी होने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने कई दिनों तक अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की।
गांव भूरा निवासी मुन्शाद पुत्र जाहिद ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वह 10 मई को कैराना रोड स्थित गांव भूरा के जंगल में एक खेत पर स्विमिंग पूल निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खेत के निकट खड़ी कर दी थी और काम में लग गया था। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। शाम को काम समाप्त होने के बाद जब वह बाइक लेने पहुंचा तो वाहन वहां नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के अनुसार मोटरसाइकिल उसके साले सद्दाम निवासी मुंडीगढ़ी, जिला करनाल के नाम पंजीकृत है, जबकि वाहन के सभी मूल दस्तावेज उसके पास सुरक्षित हैं। बाइक की तलाश में कई दिन लग जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बाइक बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button