बरेली
परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज जी की श्रीमद भागवत कथा का द्वितीय दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 27 मई को परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज ने द्वितीय दिवस श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत गीता हमारे जीवन को कृतार्थ करने वाला महा ग्रंथ है। किसी वस्तु को प्राप्त करने के बाद भी हमारे मन की चाह समाप्त नहीं होती है। ग्रंथ अनेक है लेकिन श्रीमद्भागवत से उत्तम ग्रंथ और कोई नहीं है।
कलियुग में केवल श्रीमद भगवत गीता श्रवण से ही वर्तमान और भविष्य दोनों को शांति मिलती है,श्रीमद भागवत ग्रंथ ही सर्वश्रेष्ठ है ,क्योंकि कलयुग मानव के उत्तम कल्याण के लिए यह सब से सरल वा श्रेष्ठ है। महाराज गोविंद देव गिरी जी ने श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्री युगल जोड़ी सरकार वा अन्य भगवानों के श्री चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला मंडल सदस्यों द्वारा पंक्तिबद्ध हो महाराज जी पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया।




