बरेली

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई               

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर चौकी चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत गांधी पार्क में महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
गोष्टी मे पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार मे कहा के की नेहरू जी ने आजादी के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जो आज देखने को मिलता है आई आई टी हो या आईआईएम हो ऐसे संस्थान या बड़े-बड़े बांध सब नेहरू जी की देन है यह दर्शाता है कि वह भविष्य की सोच  सोच रखते थे।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button