
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बढ़ती महंगाई, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी महिला सभा ने नाबल्टी चौराहे पर जोरदार भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के निर्देश पर महिला सभा ने प्रदर्शन किया जिसकी सबसे खास बात यह रही कि महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच पहुंचकर मेलोडी बांटते हुए अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता एवं महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता को महंगाई तथा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक किया।
जिलाध्यक्ष स्मिता ने कहा कि आज गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं घर चलाने में परेशान हैं लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि समाजवादी महिला सभा ने इस बार विरोध का नया और रचनात्मक तरीका अपनाकर सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने का काम किया है।
प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव महिला सभा भारती चौहान,महानगर उपाध्यक्ष समयून खान,जैनब फातिमा, शशि चन्द्रा,ममता सागर,निष्ठा पटेल,मंजू यादव,रेखा ,नीलम,शिवाना,शैलजा कनौजिया, सैयद शाहीन,फरहीन, शबाना आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




