गाजियाबाद

स्वास्थ्य विभाग में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

दो कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में  आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान नेत्र परीक्षक अधिकारी  तेजवीर गौतम एवं स्टाफ नर्स श्रीमती रंजना को सेवानिवृत्ति पर सहयोगियों द्वारा  सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर दोनों के लंबे एवं समर्पित सेवाकाल को याद किया और उनके योगदान की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि  तेजवीर गौतम और श्रीमती रंजना ने अपने पूरे कार्यकाल में विभाग में रहते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से विभाग एवं संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उनके स्वस्थ, सुखद एवं आनंदमय भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button