झुंझुनू

भामाशाह ने की निर्माणाधीन मंदिर में सहयोग की घोषणा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड़ स्थित पायल अस्पताल के निदेशक डॉ. हरिसिंह पायल ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी , जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने तेजा भक्त डॉ. हरिसिंह पायल का स्वागत किया गया। क्यामसर में पांच बीघा भूमि पर निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में समाजसेवी एवं तेजा भक्त डॉ. हरिसिंह पायल द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री का सहयोग करने पर युवा तेजा सेना चिड़ावा के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने डॉ. हरिसिंह पायल का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया  ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें आम जनता का तन-मन-धन से अच्छा  सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button