नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई में धर्मकांटा स्थित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की एक विनम्र, उदार शासक, महान शिवभक्त एवं समाज सुधारक थीं। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं से बाहर भी देश के अनेक प्रसिद्ध तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, कुओं, बावड़ियों तथा मार्गों का निर्माण कराया। सोमनाथ मंदिर एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ऐसी महान विभूति को हम सभी नमन करते हैं।
पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाले उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। राजा राम साहू ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित राज शर्मा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, जीशान अफरीदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, डॉ हरीश गंगवार, तीरथ मधुकर, अनिल देव शर्मा, उल्फत सिंह कठेरिया, एम. एच.खान, शाकिर सकलेनी, सैयद अली बुखारी, महेंद्र पाल गंगवार, मोहम्मद कासिम, धर्मपाल गंगवार, साजिद अब्बासी, धर्मपाल गंगवार एवं आशीष साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



