
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना इज्जतनगर के गांव मुंडिया अहमद नगर के रहने वाले किसान सूरजपाल के बेटे डॉ. कमल राज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हांसिल की है। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक फॉर्म इस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी (जुलाई 2026) में मचा उरोलॉजी(सर्जिकल ग्रुप) विभाग के अंतर्गत पूरे देश में छठी (रैंक 6) ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में हांसिल की है। जैसे ही यह खबर डॉ. कमल राज के पिता सूरज पाल को मिली तो पूरे परिवार में खुशी छा गई।एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के शीर्ष सर्जिकल ग्रुप में छठा स्थान पाना पूरे बरेली जनपद के लिए बड़े ही गौरव की बात है। डॉ. कमल राज की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
कड़ी मेहनत और समर्पण से पूरा हुआ सपना
अपनी इस शानदार कामयाबी पर डॉ. कमल राज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कठिन परीक्षा में टॉप रैंक हांसिल करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता सूरज पाल, गृहणी माता ऊषा देवी एवं गुरुजनों को दिया है।
चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में एक कुशल यूरोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. कमल राज देश की स्वास्थ्य सेवाओं में अपना बहुमूल्य और उत्कृष्ट योगदान देंगे। उनकी सफलता पर पूर्व प्रधान वेदप्रकाश पटेल,डॉ धीरज पाल गंगवार, लक्ष्मी गंगवार,पूजा मिश्रा, उमेश पटेल, सुनील पटेल, अरविंद चौहान आदि ने खुशी जताई है।


