भोपाल
मप्र में 7500 कांस्टेबल के पदों पर विज्ञापन जून या जुलाई माह में जारी होने की संभावना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्य प्रदेश में पुलिस का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है जल्द ही 7500 कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है संभावना जताई जा रही कि जून या जुलाई माह में कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है वही कर्मचारी चयन मंडल अपने एग्जाम सिलेबस में भी बदलाव करने की तैयारी कर रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अब 100 में 25 प्रश्न मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान पर आधारित पूछे जाएंगे। इसमें सरकारी योजनाएं भी शामिल होंगी। मंडल ने अपने कोर्स में बदलाव करते हुए गणित से संबंधित प्रश्नों को कम किया गया है। नए नियमों के अनुसार, वर्षों से चली आ रही व्यवस्था में संशोधन करते हुए परीक्षा पैटर्न को स्थानीय युवाओं के हित में तैयार किया गया है। पहले जहां सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न पूछे जाते थे, वहीं उनकी संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल शामिल होंगे। वही गणित और रीजनिंग से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या अब इसमें कम की जाएगी। इस बदलाव से मध्य प्रदेश के युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा
*फिजिकल टेस्ट की तारीख जारी*
मप्र कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, सूबेदार 2025 के 500 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार की टाइमिंग 5 जून से 11 जून तय की है। पुलिस मुख्यालय न प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की तारीख भी तय कर दी है। यह परीक्षा 7 से 9 जून के बीच होने वाली है।



