जेठ पूर्णिमा पर भक्तों ने राम गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी जेठ पूर्णिमा पर भक्तों ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी। थाना क्षेत्र के गांव में स्थित नगरिया कला घाट पर जेठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा में स्नान करने के लिए उमर पड़ा फतेहगंज के अलावा समस्त क्षेत्र के लोगों ने जेठ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाकर अपने को धन्य किया इस अवसर पर सुबह 5:00 बजे से ही छोटे-छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकान राम गंगा के घाट पर लगायी श्रद्धालुओं ने राम गंगा के घाट पर स्नान करने के बाद सत्यनारायण कथा एवं कन्या भोज का आयोजन किया वहीं आने जाने वाले लोगों के लिए कई जगह पर शरबत एवं शीतल जल के प्याऊ भी लगाए गए क्षेत्र में नगरीय घाट के अलावा कादरगंज पढ़ेंरा खनपुरा बेला दाणी आदि रामगंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई इस अवसर पर थाना पुलिस फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मैं फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।


