ललितपुर

पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और मानदेय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने, ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर पंचायत सहायकों को प्राथमिकता देने तथा अन्य लंबित समस्याओं का निराकरण शामिल है। यूनियन ने मुख्यमंत्री से पंचायत सहायकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पंचायत सहायक कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष संदीप झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button