भरत पुर
भुसावर से 11 सदस्यों का दल 84 कोस परिक्रमा के लिए हुआ रवाना
डींग से शुरु करेंगें पैदल यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे से आज एक जून सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलों नन्दगांव, गोवर्धन, मथुरा, वृंदावन, बरसाना आदि सहित ब्रज के प्रमुख स्थलों के दर्शन हेतु 84 कोस ( लगभग 252 से 260 किलोमीटर) की कठिन परिक्रमा पर 11 सदस्यों का दल रवाना हुआ। श्री श्याम सेवा मण्डल के सदस्य ववलू जैमन, राजेश हलवाई, गोविन्द माधव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक मास के पावन अवसर पर आज भुसावर कस्बे से 11 सदस्यों का एक दल ब्रज 84 कोस परिक्रमा के लिए रवाना हुआ जो डींग जिले पैदल परिक्रमा प्रारम्भ करेंगें। जहां ब्रज 84 कोस परिक्रमा को जाने से पूर्व चतुर्भुज जी मन्दिर, ब्राह्मण धर्मशाला स्थित हनुमान शिव मन्दिर प्रांगण में विशेष पुजा अर्चना कर रवानगी हुई। वहीं ब्रज 84 कोस परिक्रमा में निवर्तमान पार्षद छितमल सोनी, उमेश पाण्डेय,रविन्द्र पाण्डेय, (रवि दरोगा), रामवावू काका, राजू अवस्थी और मोती सोनी आदि सहित अन्य श्रद्वालु शामिल रहे, जो प्रतिदिन औसतन 20 से 30 किलोमीटर पैदल चलकर ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थानों के दर्शन कर भगवान से परिवार में सुख, शांति एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाए मांगी जाएगी।



