शामली

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद के पात्र बच्चों एवं संबंधित विभागों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने इनमें से किसी एक या अधिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो, वे भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पात्र बच्चों की पहचान कर आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button