उत्तर काशी नगर मे पागल कुत्तों की दहशत नगरपालिका से नियंत्रण की मांग।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी शहर में दिनोंदिन अवारा कुत्तों का आतंक बढता जा रहा है। विगत कुछ दिन पूर्व भी कुत्तों के द्वारा कुछ लोगो को काटें जाने की घटना प्रकाश में आयी थी । लेकिन बाडाहाट नगरपालिका प्रशासन के शिथिलता के चलते, फिर अवारा कुत्तों के द्वारा नागरिकों को काटें जाने की घटना से शहर में दहशत का महौल बन गया । कल शांय ही बाबा काली कमली धर्मशाला के पास भी दो तीन लोगों को कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना सामने आयी ।ज्ञात हो अभी उत्तर काशी मे चारधाम यात्रा भी चरम पर है । जिस में देश विदशों से हजारों यात्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए पहुच रहे है । शांय को नगर के धार्मिक स्थलों , गंगा आरती में सामिल होनै के लिए बडी संख्या मे लोग इकट्ठा भी हो रहे है । मुख्य बाजार में आवरा कुत्ते झुंढ में दिखाई पड़ते है । किसी को काट खाने का अंदेशा बना रहता है । सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल उभान ने भी शहर में बढती आवरा कुत्तो की घटना पर गहरी चिंता वयक्त की । वही उन्होंने ने बाडाहाट नगरपालिका प्रशासन से प्रभावी नियंत्रण की मांग की । वही वयवसायी अजीतपाल पँवार में आये दिन नगर में बढती आवरा पशुओ की संख्या पर चिंता वयक्त की । अजय बडोला , राजेंद्र उभान आदि नगरवासियों ने प्रशासन सें आवरा पशुओं / पागल कुत्तो पर नियंत्रण की माँग की ।



