भरत पुर
श्री हरि के जयकारों से गून्जयमान हुआ भुसावर क्षेत्र श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार,कृष्णा पाठक
05 जून शुक्रवार से शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में अधिक मास ( पुरुषोत्तम) के पावन अवसर पर आज 05 जून शुक्रवार से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा कस्बे की फिजाओं में घुली। जहां कस्बे के कथा स्थल बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून शुक्रवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य शंखनाद भव्य कलशयात्रा निकालने के साथ आगाज हुआ। जहां आयोजक समस्त बौहरा परिवार के सदस्य विष्णु बोहरा, लोकेश, बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से और संगक्षक रत्न लाल जी बोहरा एवं ब्र्मा देवी जी की कृपा से समस्त बौहरा परिवार और इस आध्यात्मिक महोत्सव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए हरि बोहरा, प्रकाश चन्द, केशव देव ने बताया कि समस्त बौहरा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में कस्बे के बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम का शुभारंभ 05 जून शुक्रवार को सुबह भव्य कलश यात्रा कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद बडी संख्या में महिलाओं ने ऱंग- बिरंगे परिधान वेशभुषा में धारण कर सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। बैण्ड बाजे और धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों की गूंज के बीच यह कलश यात्रा हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जो सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय परिवेश में सराबोर कर कथा स्थल बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला पहुंची। जहां कस्बे के विभिन्न स्थानों पर आस्था और उत्साह के माहौल में श्रद्वालुओं ने ठाकुर जी की आरती उतारकर पुष्प वर्षा करते हुए जलपान करवा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए यह एक दुर्लभ अवसर हुआ जब सामुहिक रूप से धर्म ध्वजा फहराते हुए इस पावन कथा का आगाज किया। वहीं बन्देश्वर महादेव मन्दिर बन्ध का नंगला में नीम करोली बाबा की शरणागत भक्त एवं जयपुर से पधारी हुई बाल ब्रह्यचारणी कथा वाचिका व्यास डॉ0 कृष्णा पाठक अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं,दिव्य चरित्र,भक्ति तथा मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का भाव पूर्ण वर्णन कर भक्तों को निहाल करेंगी। 05 जून शुक्रवार से 12 जून शुक्रवार 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का वाचन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर समस्त बौहरा परिवार के श्रद्धालु और सनातन धर्मप्रेमी और भक्त मण्डल के सदस्य इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए दिन रात सेवा में संलग्न है, जो सामुदायिक एकता
और धार्मिक निष्ठा की एक अनुपम मिशाल पेश कर रहा है।



