संभल

वृक्षारोपण महायज्ञ उत्सव के रूप में मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल : (सिरसी)नगर पंचायत सिरसी में वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन उत्सव के रूप में किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं अधिशासी अधिकारी आशुतोष तिवारी तथा नगर पंचायत चैयरमेन कौसर अब्बास ने पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद आदित्य वीर रस्तोगी सभासद कयामुद्दीन सैफी सभासद पति अजीम कुरेशी इनामुल हक शाहिर किदवई सभासद प्रतिनिधि मीसम अब्बास इरफान हैदर खुर्शीद मलिक तथा नामित सभासद कुंवारी वंदना चौधरी विजय गुप्ता और अनिल माली उपस्थित रहे कार्यक्रम में नगर पंचायत के लिपिक रईस अहमद फिरोज हैदर पप्पू भाई कमर ठेकेदार समस्त नगर पंचायत कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया वृक्षारोपण महायज्ञ के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण रहा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का सकारात्मक संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button