पाकुड़

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग की अपील

Former Minister Alamgir Alam heard public grievances at the Congress office and appealed for cooperation with the SIR process.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने झारखंड में चल रही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाताओं का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों और पंचायतों में स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, सेमीनुल इस्लाम, मोतिउर रहमान, बिलाल शेख, अमीर हम्जा, उमर फारूक, रामविलास महतो, हबीबुर रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button