पाकुड़
एसआईआर प्रक्रिया में आमजनों की सहायता में जुटे विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद
MLA representative Ghulam Ahmed assisting the general public in the SIR process.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे, इसके लिए विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता गुलाम अहमद आमजनों की सहायता में जुटे हैं। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और एसआईआर से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने पात्र मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग करते हुए प्रक्रिया को समझाया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। गुलाम अहमद ने कहा कि आम नागरिकों को सही जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराना जरूरी है, जिससे एसआईआर प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।



