वृक्षों की सुरक्षा, सिंचाई और परवरिश की जिम्मेदारी भी संभालेगा हिंदू जागृति मंच : सुमन लता शर्मा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 350 पौधों का वृक्षारोपण करके उनकी सुरक्षा सिंचाई और परवरिश की जिम्मेदारी संभालने का भी संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गर्ग के दिशा निर्देशन में हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने विद्यालय के विशाल मैदान में पीपल बेल जामुन नींबू सहजन आदि के 350 पौधों का वृक्षारोपण किया। हिंदू जागृति मंच की नगर अध्यक्ष सुमन लता शर्मा ने कहा कि आज सरस्वती विद्या मंदिर में लगाए जा रहे 350 पौधों की समय-समय पर खाद पानी सुरक्षा और संपूर्ण परवरिश की जिम्मेदारी हिंदू जागृति मंच निर्वहन करेगा। हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन छोड़कर कार्बन डाइ ऑक्साइड ग्रहण करते हैं और मानव कार्बन डाइऑक्साइड छोड़कर ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। इस प्रकार मानव और वृक्ष परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं। इसलिए हमें अपना जीवन बचाने के लिए वृक्षारोपण करना और पौधों का जीवन सुरक्षित करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हिंदू जागृति मंच एवं महिला मंच सहित अनेक समाजसेवियों ने एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाकर,विद्यालय से चिर स्थाई संबंध जोड़ा है। इसके लिए विद्यालय परिवार गदगद है और सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करता है। डॉ. सुभाष पाल किरन गर्ग अमित गुप्ता शालू अवधेश गर्ग अरविंद शंकर शुक्ला दुर्वेश सैनी अजय कुमार शर्मा सुभाष चंद्र शर्मा श्रेय अग्रवाल आदि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा एवं अध्यापक मंडल के साथ विद्यालय के विशाल प्रांगण में 350 पौधे लगाकर वृक्षारोपण उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन हिंदू जागृति महिला मंच की नगर महामंत्री रेखा शर्मा ने किया।



