बरेली
कृषक कार्यशाला में वर्मी कम्पोस्ट और शेडनेट खेती की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उद्यान विभाग द्वारा भोजीपुरा के ग्राम परधौली में कृषक जागरूकता कार्यशाला-2026 का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 30 किसानों ने भाग लिया। वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक प्रतीक बजाज ने इकाई का भ्रमण कराकर केचुआ खाद बनाने और कृषि में लाभ बताए। उन्होंने बताया कि 4 ग्रेड की खाद बनाकर वार्षिक लगभग 15 लाख रुपये आय होती है। सहायक उद्यान निरीक्षक धवल कुमार गुप्ता, गन्ना विभाग से नरेन्द्र शर्मा, चीनी मिल प्रतिनिधि ओमपाल गंगवार ने योजनाओं की जानकारी दी। बाद में संजीव गंगवार के शेडनेट हाउस में इंग्लिश खीरा व रंगीन शिमला मिर्च की खेती दिखाई गई।



