बाराबंकी

युवक मालगाड़ी पर चढ़ा, हाईटेंशन लाइन से झुलसा

बाराबंकी के रसौली स्टेशन पर हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 

बाराबंकी के रसौली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक युवक मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि रसौली निवासी ज़लील अहमद का 22 वर्षीय पुत्र समीर मानसिक रूप से बीमार है। मालगाड़ी के कुछ खाली डिब्बे पिछले एक सप्ताह से स्टेशन पर खड़े थे।

समीर जैसे ही डिब्बे पर चढ़ा, वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसके कपड़े तुरंत जल उठे और वह डिब्बे पर ही गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा।

ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर झुलसे हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर सफदरगंज पुलिस, डायल 112 और जीआरपी मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button