पाकुड़

पाकुड़ AIMIM कार्यालय में SIR HELP DESK शुरू, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

'SIR Help Desk' launched at the Pakur AIMIM office; announcement made to open service centers in every panchayat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला कार्यालय में सोमवार को SIR HELP DESK का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी, पूर्व विधायक अकिल अख्तर तथा युवा नेता अफीफ अमसल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य आम लोगों को एसआईआर प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, सरकारी योजनाओं और अन्य जनसमस्याओं के समाधान में सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान AIMIM नेताओं ने घोषणा की कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले की प्रत्येक पंचायत में SIR HELP DESK स्थापित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सके। एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी ने कहा कि पार्टी वर्षभर जनता की सेवा और उनके अधिकारों के लिए काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि SIR HELP DESK आम जनता और प्रशासन के बीच सहयोगी कड़ी के रूप में कार्य करेगा। पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में हेल्प डेस्क खुलने से लोगों को आवश्यक जानकारी और सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। वहीं युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि AIMIM कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button