कैराना
गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
कैराना पुलिस ने इसरार उर्फ कट्टा को अवैध तमंचे और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इसरार उर्फ कट्टा को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।