भारती पब्लिक स्कूल में डिजिटल सुरक्षा पर कार्यशाला, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली आदर्श मंडी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए थाना आदर्श मंडी पुलिस ने भारती पब्लिक स्कूल, मुंडेट कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, यूपीआई फ्रॉड, व्हाट्सएप क्लोनिंग, क्यूआर कोड स्कैम और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया।