बाराबंकी

कथित पत्रकारों पर लगा ब्लैकमेलिंग व उगाही का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। कथित पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और उगाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिजली विभाग के अवर अभियंता लाल जी सिंह की शिकायत पर मसौली पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले सोहेल अहमद सिद्दीकी एव किशन सिंह के खिलाफ घूस मागने के केस में फंसाने, खबरें प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।
बताते चले कि गत 6 जुलाई को अवर अभियंता मसौली लाल जी सिंह के मोबाइल पर एक फोन आया कि हमें रो हाउस का विद्युत कनेक्शन लेना है तथा मिलने का समय मांगा 10 जुलाई को मिलना तय हुआ और अपने एक साथी के साथ मसौली उपकेंद्र आये और खतौनी सहित कुछ दस्तावेज दिखाते हुए रो हाउस कनेक्शन लेने की बात कही उपकेंद्र आये व्यक्तियों ने अपना सोहेल अहमद सिद्दीकी पुत्र सलाहुद्दीन सिद्दीकी निवासी 5/120 विराजखंड गोमतीनगर लखनऊ व दूसरे ने अपना नाम किशन सिंह पुत्र जयकरण सिंह निवासी गौरा डॉड बताया खतौनी सहित दस्तावेज दिखाने के बाद चले गए इसके बाद सोमवार को पुनः आए और खतौनी की छायाप्रति राजकुमार पुत्र माताप्रसाद निवासी थाना व कस्बा मसौली के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा राजकुमार व मो0 आदिल खान के एग्रीमेंट की छायाप्रति परियोजना के लिए विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर स्थापना संबंधी आदिल खान डायरेक्टर अर्बन डोर इंफ्राटेक प्रा0 लि 0 की मुहर हस्ताक्षर आवेदन व अर्बन डोर इंफ्राटेक प्रा0 लि 0 प्रोजेक्ट ले आउट प्रिंट दिया तथा रिश्वत देने का प्रलोभन दिया जिस पर अवर अभियंता के इंकार करने पर न्यूज एक्सप्रेस लाइव के अपने अपने आइकार्ड दिखाते हुए स्ट्रिंग अपरेशन करके जेल भिजवाने एव नौकरी से निकलवाने की धमकी दी अवर अभियंता ने स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए जेई विशांत वर्मा एवं संविदा कर्मियों द्वारा रोक लिया मौके पर पहुँचे कस्बा प्रभारी विपिन सिंह ने दोनों कथित पत्रकारों को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला विद्युत विभाग में कवरेज और रिपोर्टिंग के नाम पर   अपने समाचार पत्र में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक खबरें प्रकाशित कर मानसिक दबाव बनाते थे। अवर अभियंता लाल जी सिंह के शिकायती पत्र पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों कथित पत्रकारों को जेल भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button