पाकुड़

समाहरणालय संवर्ग के पदनाम परिवर्तन पर कर्मचारियों ने जताया आभार

Employees expressed gratitude over the change in designations within the Collectorate cadre.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, पाकुड़ जिला इकाई (समाहरणालय संवर्ग) के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाहरणालय संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी होने पर खुशी जताते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। संघ के अनुसार, कर्मचारी पिछले करीब पांच वर्षों से पदनाम परिवर्तन सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत थे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-4373, दिनांक 06 जुलाई 2026 के माध्यम से समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में बदलाव किया गया है। अधिसूचना के तहत निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक, प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-2) तथा प्रशासी पदाधिकारी का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-1) किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री, कार्मिक सचिव एवं मुख्य सचिव के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए भी आभार जताया। मौके पर जिला मंत्री ओंकार कुमार सहित रूबी कुमारी, रोशन कुमार झा, बेबी साह, खुर्शीदा बेगम, पुष्पलता, ममता दास, आशा किरण, साहिना जूही समेत समाहरणालय संवर्ग के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button