मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने अनुभवी जनप्रतिनिधि खो दिया
Chief Minister Hemant Soren paid tribute to former minister Mannan Mallick, stating that the state has lost an experienced public representative.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे और दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद के लोगों की समस्याओं और हितों को मजबूती से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन ने मन्नान मल्लिक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।



