कानपुर
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ कानपुर की मांग पर नगर आयुक्त महोदय ने न्यूनतम वेतन मजदूरी जो नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी माली, मानव बल केयरटेकर के कर्मचारियों को 500.23 रुपये प्रतिदिन की वेतन वृद्धि करने है स्वीकृत प्रदान कर दिया है। संगठन ने एक आकस्मिक बैठक कर नगर आयुक्त को वेतन वृद्धि किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष और महामंत्री ने नगर आयुक्त को यह भी अवगत कराया है लगभग 600 अचयनित संविदा सफाई कर्मियों की रुपया 500.23 प्रतिदिन की न्यूनतम वेतन मजदूरी श्रम विभाग के आदेश के अनुसार किया जाना है इसकी पत्रावली भी प्रचलन में है। जिसे भी किए जाने की मांग की गई। बैठक के अंत में संघ सर्वसम्मत से नगर आयुक्त महोदय का पुनः आभार व्यक्त किया। बैठक में मुन्ना हजारिया, रमाकांत मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, गोपाल चौधरी, रमेश शर्मा, मुन्ना पहलवान, इरशाद खान, भारत, विशन टेकला, अजय बाबू, दिनेश गुप्ता, सतीश पाल, कृपा शंकर गोस्वामी, हेमंत सिंह, संजय मौर्य संजय हजारिया देवी दिन भाऊ, नीलू निगम आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



