सिंगरौली

हर नए कर्मचारी के स्वागत में पौधरोपण करेगा हिंडालको महान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंडालको महान ने नई पहल शुरू की है। अब इकाई से जुड़ने वाले प्रत्येक नए अधिकारी और कर्मचारी का स्वागत पौधरोपण के माध्यम से किया जाएगा। अभियान के पहले चरण में 30 नए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ अपने नाम से पांच-पांच पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। लिनु पंचमन ने कहा कि यह पहल प्रकृति के प्रति संगठन की जिम्मेदारी और कर्मचारियों की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि अभियान कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाएगा। कंपनी का लक्ष्य परिसर को अधिक हरित बनाने के साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button